कप्तान साहब ने चलाई तबादला एक्सप्रेस; बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले 

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

एसएसपी देहरादून ने 33 इंस्पेक्टरों और उपनिरीक्षकों का बड़ा तबादला किया है। इस फेरबदल में कई थानों और चौकियों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए। स्थानांतरण आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर राकेंद्र कठैत को पुलिस लाइन से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) का प्रभारी बनाया गया है। प्रमोद उनियाल को वीवीआइपी सेल और अरविंद कुमार को कालसी से सीनियर सिटीजन सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षकों में विवेक राठी को आईडीपीएल चौकी से कालसी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कुलदीप शाह को कोतवाली नगर से त्यूनी थानाध्यक्ष और अश्वनी बलूनी को त्यूनी से आराघर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

अमित कुमार को नेहरू कॉलोनी से आईडीपीएल चौकी, सतेन्द्र सिंह को प्रेमनगर से डाकपत्थर चौकी, संदीप पंवार को डाकपत्थर से सहिया चौकी, प्रवेश रावत को राजपुर से मयूर विहार चौकी तथा संदीप कुमार को डिफेंस कॉलोनी से धारा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह रवि प्रसाद को कोतवाली नगर से आशारोड़ी चौकी, नवीन डंगवाल को रानीपोखरी से फव्वारा चौक चौकी तथा रघुवीर सिंह कप्रवाण को डोईवाला से हरिपुरकलां चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक स्तर पर नरेन्द्र कोठियाल को राजपुर, नीरज कठैत को कालसी, संजय रावत को रायवाला, बलदीप सिंह को रानीपोखरी, नवीन जोशी को ऋषिकेश तथा भरत सिंह रावत को रायपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, अमन चड्ढा को कोतवाली नगर, धनीराम पुरोहित को एसओजी नगर, मनोहर नेगी को प्रेमनगर, दिनेश राणा को मसूरी और कविन्द्र राणा को डोईवाला भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षकों में सुधा रावत को पटेलनगर से डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है।

शिखा तेगवाल को पुलिस लाइन से पटेलनगर, पूनम खत्री को रायपुर, निशा पांडे को नेहरू कॉलोनी, तनुजा शर्मा को क्लेमनटाउन, ज्योति को सहसपुर, सुधा बिष्ट को डोईवाला व दीप्ति जगवाण को एसआईएस शाखा से वसंत विहार थाने में तैनाती दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!