‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सफलता को राजपुर रोड विधानसभा की बैठक संपन्न 

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

युवाओं की समस्याओं को बुलंद करने का लिया संकल्प

देहरादून। राजपुर विधानसभा में पूर्व विधायक राजकुमार के कैंप कार्यालय पर 17 जुलाई को आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ-साथ अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ ने लाखों छात्रों को गहरे मानसिक तनाव और निराशा की स्थिति में पहुँचा दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाली परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों ने युवाओं का व्यवस्था पर से विश्वास कमजोर किया है, जिसका दुष्परिणाम कई दुखद घटनाओं के रूप में सामने आया है।


वक्ताओं ने हाल ही में देहरादून की छात्रा रिया थापा की आत्महत्या की घटना का उल्लेख करते हुए इसे युवाओं की पीड़ा और व्यवस्था की गंभीर विफलता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

बैठक में कहा गया कि इन्हीं ज्वलंत मुद्दों को लेकर 17 जुलाई को “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा तथा उनकी समस्याओं, मांगों और अधिकारों को प्रभावी ढंग से सरकार और संबंधित संस्थाओं तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में छात्रों और युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ें, ताकि 17 जुलाई का यह आयोजन ऐतिहासिक, व्यापक और सफल बन सके।


बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अवधेश पंत, कुलदीप कोहली, सोम प्रकाश वाल्मीकि, सुरेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र, वीरेंद्र बिष्ट, मुकेश सोनकर, अशोक कोहली, अशोक शर्मा, उदयवीर मल, ओमी यादव, निखिल कुमार, सुनील बंगा, राहुल शर्मा, वीरेंद्र चौहान, शिव कुमार, गुलशन सिंह, जहांगीर खान, विवेक चौहान, अशरेज़ अली, अमित कुमार, राजेश उनियाल, देविंदर कौर, दीपा चौहान, इमराना परवीन, रेखा मौर्य, हिमांशु बिष्ट, अमन रावत, मोहम्मद आसिफ, शिबू हुसैन, त्रिशित नेग सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!