जौनपुर में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

MS Malik
By
2 Min Read



जौनपुर जिले में एक के बाद एक घटित हो रही आपराधिक घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही हैं। मंगलवार को दोपहर में सरायख्वाजा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने मखमेलपुर के ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।
घटना के बाद जनाक्रोश भड़का गया और ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।  शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर कोईरीडीहा गांव के पास शव रखकर जाम लगा दिया।

दुस्साहसिक वारदात तब हुई, जब महज तीन किमी दूरी पर पूविवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मौजूद थीं। इस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई थी।
सोंधी शाहगंज ब्लाक के मखमेलपुर गांव के प्रधान राजकुमार यादव (50) मंगलवार को अपनी बाइक से जौनपुर की तरफ आ रहे थे। सरायख्वाजा गांव के कंपाेजिट विद्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और कनपटी के पास गोली मार दी।
घटनास्थल पर ही राजकुमार की मौत हो गई। सूचना पाकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर आ-जा रहे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
मौके पर कुछ पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। बाद में भारी फोर्स के साथ पुलिस-प्रशासन के अफसर वहां पहुंचे। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश बना हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!