टीम इंडिया को झटका, जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे आखिरी टेस्ट मैच

MS Malik
By
2 Min Read

टीम इंडिया को आखिरी टेस्ट से पहले तगड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया के नंबर वन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान पर नहीं उतरेंगे. जसप्रीत बुमराह ने निजी कारणों से आखिरी टेस्ट में नहीं खेलने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक बुमराह को टीम से रिलीज कर दिया गया है.बुमराह आखिरी टेस्ट में क्यों नहीं खेलेंगे इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह ने निजी कारणों से आखिरी टेस्ट में नहीं खेलने की रिक्वेस्ट की थी जिसे मंजूर कर लिया गया है. इसके साथ ही बुमराह को टीम से रिलीज भी कर दिया गया है।

जसप्रीत बुमराह ने तीसरे टेस्ट में सिर्फ 6 ओवर गेंदबाजी की थी. दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया था. जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में किसी और खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा।

जसप्रीत बुमराह के बाहर होने पर टीम इंडिया आखिरी टेस्ट में इशांत शर्मा के जोड़ीदार के तौर पर मोहम्मद सिराज को मैदान में उतार सकती है. मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

जसप्रीत बुमराह लिमिटिड ओवर सीरीज में खेलेंगे या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है. बुमराह का चयन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए हुआ है. लेकिन बायो बबल से बाहर जाने की वजह से उनके खेलने पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है. बुमराह टीम के साथ दोबारा कब जुड़ेंगे इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है. सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 4 मार्च को खेला जाना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!