यूपी पंचायत चुनाव को लेकर वर्तमान प्रधानों की बढ़ी मुश्किलें!

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। जैसे-जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आते जा रहे है। मौजूदा ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायतों के दौर शुरू हो गए है। जिन गांवों में पात्रों को आवास, राशन कार्ड, पट्टा जैसी सुविधाएं नहीं मिली है। उन ग्रामीणों को तहसील या ब्लॉक तक लाने के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कई समाजसेवी आगे आने लगे है।

इन दिनों पंचायत चुनाव की तैयारी में प्रशासन के साथ-साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सम्भावित उम्मीदवार भी तेजी से कर रहे हैं। सम्भावित प्रत्याशी जिन पात्रों को अब तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं। उनके लिए समाजसेवी बनकर खड़े हो जा रहे हैं।

ऐसे फरियादियों को तहसील व ब्लॉक के अधिकारियों के पास लाकर शिकायत कराने में पूरी मदद कर रहे हैं। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं गांवों में शिकायतों के दौर शुरू हो गया है। नगराम इलाके के एक गांव के सम्भावित प्रत्याशी के साथ कई ग्रामीण पट्टे में जमीन न मिलने और अपात्रों को पट्टा मिल जाने की शिकायत सीएम से लेकर तहसील अधिकारियों से कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!