क्रिकेट, खेड़ा अफगान की टीम ने जीता मैच अम्बेहटा की टीम ने जीता दिल,

MS Malik
By
2 Min Read

खेड़ा अफगान के ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर हुए मैच में खेड़ा अफगान की टीम ने अंबेहटा की टीम को 8 रन से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
बुधवार को ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में हुए खेड़ा अफगान और अंबेहटा की टीमों के बीच मैच खेला गया जिसमें पहले बैटिंग करते हुए खेड़ा अफगान की टीम के सुमित ने 52 खालिद मलिक ने ताबड़तोड़ 43 संजीव शर्मा के 33 रनों की बदौलत 20 ओवर में ऑल आउट होकर 220 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम अंबेहटा के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबेहटा की टीम ने भी शानदार शुरुआत करते हुए हर्षित ने 67 मुतालिब ने 76 रन की बदौलत लक्ष्य के करीब पहुंचे लेकिन फराज खान, खालिद मालिक, मरगूब, की धारदार गेंदबाजी के आगे अंबेहटा के बल्लेबाज जूझते नजर आए। अंबेहटा को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रनों की दरकार थी लेकिन व लास्ट ओवर में 12 रन ही बना सकी। इस तरह यह मैच खेड़ा अफगान की टीम ने 8 रनों से जीतकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। बेहतरीन ऑल राउंड खेल के लिए खालिद मलिक को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया। अंपायर की भूमिका अंकित कुमार, समद सैफी, स्कोरर आकाश शर्मा रहे। इस मौके पर ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के कोच अर्जुन सिंह, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अब्दुल्ला खान, मैनेजर माज अली खान, समरेज सैफी, विशाल, शक्ति, अनिल कुमार, शुभम सैनी, आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!