आर्मी फायरिंग रेंज में घुसे रांझावाला निवासी युवक की धमाके के बाद मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मालदेवता स्थित फायरिंग रेंज में धमाके के बाद एक युवक की मौत हो गई। माना जा रहा है कि किसी विस्फोटक के फटने से उसकी मौत हुई है। युवक की शिनाख्त हो गई है। वह रांझावाला निवासी बताया जा रहा है।

मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि आर्मी के फायरिंग रेंज में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल मालदेवता रोड पर आर्मी फायरिंग रेंज के अंदर करीब डेढ़ किलो मीटर आगे नदी के पास था। वहां एक युवक मिला। उसका चेहरा बुरी तरह से फटा हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की शिनाख्त अमित राणा (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अशोक राणा निवासी रांझावाला थाना रायपुर के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक युवक वहां कबाड़ आदि बीनने के लिए गया था। संभवता कोई ग्रिनेट फटने से उसकी मौत हुई। शव के पास एक लोहे का टुकड़ा एवं बारूद भी मिला।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!