PCS 2020 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, 845 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शनिवार को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा पीसीएस 2020 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। 487 रिक्तियों के सापेक्ष 845 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एक अप्रैल से शुरू होंगे जिसके संबंध में विस्तृत सूचना अलग से दी जाएगी। यूपीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य) 2020 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षाफल आयोग के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। 21 से 25 जनवरी 2021 के बीच प्रयागराज, गाजियाबाद और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित मुख्य परीक्षा में कुल 4589 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक आदि की सूचना अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद दी जाएगी।

इसलिए इस संबंध में आरटीआई के तहत कोई आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। यूपी के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के अधीन होगा। भर्ती के लिए 5,95,696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 11 अक्तूबर को 19 शहरों में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 3,14,699 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!