यूपी में 53 हजार आंगनवाडी कार्यकत्रियों सेवीकाओं की भर्ती 15 मई तक,

MS Malik
By
2 Min Read

आंगनबाड़ी में कार्यकत्रियों व सेविकाओं के रिक्त 53 हजार पदों की भर्ती 15 मई तक की जाएगी। इसके लिए विज्ञापन जिला स्तर पर निकाला जाएगा। 29 जनवरी को जारी शासनादेश के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया 45 दिनों में पूरी होनी है। भर्ती का विज्ञापन तीन दिन के अंदर निकाला जाएगा यानी 15 मई तक भर्तियां पूरी की जानी है।

जिलों को केन्द्रवार व आरक्षणवार रिक्त पदों का विवरण जिलावार तय करते हुए वेबसाइट पर भरने का आदेश दिया गया है। कार्यकत्रियों के लिए न्यूनतम हाईस्कूल व सहायिकाओं के लिए न्यूनतम पांचवी कक्षा पास होना चाहिए। आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। विभागीय वेबसाइट पर आवेदन पत्र का प्रारूप जारी किया गया है। इन पदों के लिए गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। वहीं मेरिट तैयार करने में स्नातक तक के अंकों को शैक्षिक गुणांक में जोड़ा जाएगा लेकिन इससे ऊपर की योग्यता के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।

चूंकि कार्यकत्रियों की भर्तियां 2011 के बाद हो रही हैं। इतना लम्बा समय बीत जाने के बाद अब आरक्षण तय करने में दिक्कत हो रही है। जिलों में जनवरी से रिक्तियों की संख्या व आरक्षण तय करने की कवायद की जा रही थी ताकि निदेशालय स्तर पर रिक्तियों की संख्या घोषित की जा सके ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!