पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। साथ ही उनके परिवार के चार सदस्यों की कोरोनावायरस पॉजिटिव आई है। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं हालांकि हरीश रावत ने कोरोना वैक्सीन भी लगवाई थी। हरीश रावत ने सोशल मीडिया में इस बात की जानकारी दी है कि वह कोविड- पॉजिटिव हो गए हैं उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में जो भी उनके संपर्क में आए थे वह लोग भी आइसोलेट हो जाएं और अपना कोविड टेस्ट करवा लें. हरीश रावत ने लिखा है कि मेरे परिवार के 4 सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

रावत ने लिखा कि, अनंतोगत्वा कोरोना पहलवान ने मुझे जकड़ ही लिया। आज दोपहर बाद मैंने अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत, पूरन रावत, इन सबका #कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया। मैं तब भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने में हिचकिचा रहा था। फिर मुझे लगा नहीं, मुझे भी करवा लेना चाहिये और अच्छा हुआ मैंने टेस्ट करवा लिया। टेस्ट की रिपोर्ट आने पर मैं #पॉजिटिव पाया गया हूँ और मेरे परिवार के एक साथ 4 सदस्य भी पॉजिटिव पाये गये हैं। आज दोपहर तक जितने भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वो कृपया अपनी जांच करवा लें, क्योंकि ये सावधानी आवश्यक हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!