IPS अमिताभ ठाकुर ने अपने घर की नेम प्लेट में अपने आप को अमिताभ ठाकुर, आईपीएस, जबरिया रिटायर्ड,,,,

MS Malik
By
2 Min Read

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के लोकहित में सेवाकाल पूरा होने से पहले अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले अमिताभ ठाकुर ने अब अपने घर की नम्बर प्लेट को भी बदल दिया है। इस बाबत उन्होंने गुरुवार को ट्वीट भी किया।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अनिवार्य सेवानिवृति के बाद आज लखनऊ में गोमतीनगर के अपने आवास की नेमप्लेट बदलते हुए उसे इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया है। अमिताभ ठाकुर ने अपने घर की नेम प्लेट में अपने आप को अमिताभ ठाकुर, आईपीएस, जबरिया रिटायर्ड लिखा है। उनका कहना है कि उन्हेंं समय से पहले जबरदस्ती मनमाने ढंग से सेवानिवृत कर दिया गया, अत: वह अपने लिए अब तो इन्ही शब्दों का प्रयोग करेंगे। जबरन रिटायर करने के सरकार के फैसले से दुखी होने के स्थान पर अमिताभ ठाकुर इसका आनंद उठा रहे हैं।

उन्होंने अपने घर की नेम प्लेट को ट्वीट करने के साथ ही फेसबुक पर भी शेयर किया है। अमिताभ ठाकुर ने खुद के घर के आगे लगी नेम प्लेट में अपने नाम के नीचे जबरिया रिटायर आईपीएस लिख दिया है। इसके बाद एक तस्वीर खिंचवाकर फेसबुक तथा ट्विटर पर अपलोड कर दिया। इंटरनेट मीडिया पर उनके प्रशंसक उनकी इस सहज अभिव्यक्ति को सराह रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!