प्रदेश में लग सकता है नाइट कर्फ्यू, मुख्यमंत्री ने दिये संकेत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार नाइट कर्फ्यू पर फैसला ले सकती है। शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर राजधानी के बाल बनिता आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इसके संकेत दिये।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अधिक प्रभावित 12 राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य किया गया है। राज्य में लाकडाउन की स्थिति न आए, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के टीकाकरण को जोर-शोर से अभियान चल रहा है।

केंद्र सरकार इसमें पूरा सहयोग कर रही है। राज्य में रिकवरी रेट भी बेहतर है। सुरक्षित शारीरिक दूरी, मास्क का प्रयोग, बार-बार हाथ धोने अथवा सैनिटाइजेशन के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में नाइट कर्फ्यू के सिलसिले में आज शाम होने वाली कैबिनेट की बैठक में चर्चा कर फैसला लिया जायेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!