टीएमसी की हैट्रिक, भाजपा को झटका, कांग्रेस-लेफ्ट का सूपड़ा साफ

MS Malik
By
1 Min Read

पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में कोरोना संकट काल के बीच विधानसभा चुनाव कराए गए हैं. वैसे इस बार हर किसी की नजर पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर टिकी है. 10 साल से पश्चिम बंगाल की सत्ता पर राज कर रहीं ममता बनर्जी के सामने इस बार भारतीय जनता पार्टी चुनौती बनकर सामने आई है लेकिन दीदी ने अपना वर्चस्व कायम रखा।

ममता बनर्जी की पार्टी ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. जबकि भारतीय जनता पार्टी 80 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पा रही है. साफ है कि ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार बंगाल की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी पार्टी ने 221 सीटों का लक्ष्य रखा था. ये जीत बंगाल की जीत है. चुनाव के दौरान केंद्रीय एजेंसियों का दबाव बनाया गया. इस शानदार जीत के लिए हम लोगों के आभारी हैं. मुझे तुरंत कोरोना के लिए काम करना शुरू करना होगा. मौजूदा कोरोना स्थिति के कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम छोटा होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!