हल्द्वानी की नाबालिग छात्रा से दिल्ली में गैंगरेप, पांच दुष्कर्मी गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

हल्द्वानी की छात्रा से दिल्ली के होटल में दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है। पांच युवकों ने नाबालिग छात्रा के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। मामले में मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पांच आरोपियों में से तीन महाराष्ट्र के और दो दिल्ली के हैं।

जानकारी के अनुसार, मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती है। उसके पिता ने मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपकर शिकायत की थी कि चार अक्तूबर को उसकी बेटी स्कूल के लिए निकली, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। पुलिस ने जब ढूंढ खोज शुरू कि तो पता चला कि वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन से चली गई है। पुलिस ने पांच दिन पहले उसे दिल्ली से बरामद किया।

पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि पांच लोगों ने उसके साथ दिल्ली के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दिल्ली के होटल से सीसीटीवी फुटेज और होटल में दी गई आईडी की मदद से पांचों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उधर नाबालिग छात्रा के मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

ये हैं आरोपी
संदेश संभाजी चिपलेकर (25) पुत्र संभाजी चिपलेकर निवासी कामोठे नवी मुंबई जिला रायगढ़ तहसील पनवेल कामोठे गांव नियर हनुमान मंदिर हाउस नंबर 1063।

रोशन चिन्तामन पाटिल(29) पुत्र चिन्तामन राघुनाथ पाटिल निवासी कामोठे गांव हाउस नंबर 137 सेक्टर 14 नियर हनुमान मंदिर जिला रायगढ़ महाराष्ट्र थाना कामोठे।

योगेश रमेश नाईक(34) पुत्र रमेश नाईक निवासी असूद गांव पोस्ट कलम वोली तहसील पनवेल जिला रायगढ़ महाराष्ट्र थाना खादेश्वर।

आशीष पुत्र रेवा राम अगरकर(30) निवासी हाउस नंबर 49 मोहम्मदपुर विलेज, आरके पुरम सैक्टर 12 नई दिल्ली 110066 थाना सेक्टर 12 आरकेपुरम नई दिल्ली।

साहिल कुमार(24) पुत्र पूरन सिह निवासी बसंत विहार शिवाकैंप हाउस नंबर 544 थाना बसन्त विहार साउथ वेस्ट नई दिल्ली

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!