बिना अनुमति कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे केशव अस्पताल पर छापा

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। अनुमति नही होने के बावजूद कोरोना के मरीज़ों को भर्ती करने और उचित इलाज ना देने के बावजूद मनमर्ज़ी फीस वसूलने की शिकायत पर केशव अस्पताल पर प्रशासन की टीम ने आज छापेमारी की। अस्पताल के सारे दस्तावेज़ सील करके प्रशासन आगे की कार्यवाही कर रहा है। कोविड इलाज के नाम पर जनता की मजबूरी का भी अब फायदा अस्पताल उठाने लगे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस, जिलाप्रशासन और हेल्थ विभाग की सयुक्त टीम ने जीएमएस रोड स्थित केशव अस्पताल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को अस्पताल में 12 कोविड के पेशेंट मिले जबकि अस्पताल के पास कोविड मरीजों के ईलाज की कोई भी परमिशन नही है। कोरोना के मरीजों के इलाज की पर्याप्त व्यवस्थाएं भी अस्पताल में नहीं हैं।

केशव अस्पताल की निर्धारित दरों से अधिक पैसा भी मरीजों से इलाज के नाम पर लेने की शिकायतें मिल रहीं थीं। मौके पर पहुंची टीम ने अस्पताल से सभी दस्तावेज़ को सील किया है और सयुक्त रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए हेल्थ विभाग को भेज दिया। इस अस्पताल में कई कोविड मरीज़ों का इलाज किया जा रहा था लेकिन बताया जा रहा है कि यहां कोई चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर है ही नहीं जोकि लंग्स में संक्रमण जैसे मामलों को प्रॉपर तरीके से हैंडल कर सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!