यूपी में फिर बढी मिंयाद, अब 17 मई सुबह तक जारी रहेगा लॉकडाउन

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। यूपी में 17 मई सुबह 7 बजे तक के लिए लॉकडाउन की अवधि बढा दी गयी है। सरकार ने यह फैसला कोरोनावायरस पर पिछले दो दिनों में मिली प्रभावी सफलता के बाद लिया है।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने इसकी पुष्टि की है। यूपी में पिछले दो दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी के बाद प्रदेश सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। यह आंशिक कोरोना कर्फ्यू की तरह होगा। 17 मई तक जारी रहने वाले लॉकडाउन के दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

कोरोनावायरस पंचायत चुनाव के बाद गावों में संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पंचायत चुनाव के दौरान 99 ग्राम प्रधानों की मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य शिक्षक संघ द्वारा भी सैंकडों शिक्षकों की मृत्यु का दावा किया जा रहा है। जिसकी सूचना शिक्षक संघ द्वारा राज्य सरकार को भी भेजी गई है। चुनावी ड्यूटी में लगे कईं पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौत भी पंचायत चुनाव के दौरान हुई है।


Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!