मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सीटी स्कैन की दरें निर्धारित

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। सिटी स्कैन कराने जा रहे मरीजों को हो रही काफी दिक्कतों को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून ने सिटी स्कैन के न्यूनतम शुल्क का निर्धारण कर आदेश जारी कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार सिटी स्कैन के लिए मरीजों को अब 16 स्लाइस तक के एचआरसीटी पर 3500 एवं 16 स्लाइस से अधिक के एचआरसीटी के लिए 4000 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में अब सिटी स्कैन कराने जा रहे मरीजों से जहां पहले करीब 10 हजार रुपए वसूले जा रहे थे तो वहीं, अब इसके न्यूनतम शुल्क निर्धारण करने से मरीजों को थोड़ी राहत मिलेगी।

  ज्ञात हो कि बीते दिन कैबिनेट मंत्री एवं देहरादून के प्रभारी कोविड मंत्री गणेश जोशी ने इस बाबत स्वास्थ्य सचिव निर्देश दिए थे कि सिटी स्कैन का न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया जाए। उनके पास लगातार तमाम मरीजों के फोन आ रहे थे और वह काफी परेशान थे क्योंकि सिटी स्कैन के लिए उनके पास इतने पैसे नहीं थे जबकि उनसे 10-10 हजार रुपये एक सीटी स्कैन की वसूली जा रहे थे। ऐसे में गणेश जोशी के इस पहल के बाद आखिर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून द्वारा सिटी स्कैन के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित कर दिया है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!