दिल्ली में भी बढा़ एक सप्ताह का लॉकडाउन, 24 मई तक रहेगा जारी

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली में लॉकडाउन एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि कोरोना पर काबू पाने के लिए 17 मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन को 24 मई तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा हमने वैक्सीन की कमी पर केंद्र सरकार को चिठ्ठी भी लिखी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। 26 अप्रैल के बाद से नए मामलों में धीरे-धीरे कमी भी आने लगी है और पिछले दो-तीन दिन में संक्रमण की दर भी घटती हुई देखी जा रही है। धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!