यूपी के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री का कोरोना से निधन, पीएम और सीएम ने ट्वीट कर जताया शोक

MS Malik
By
1 Min Read

कोरोना की दूसरी लहर में इससे पहले यूपी में भाजपा के 4 विधायकों की हो चुकी है मौत

लखनऊ। यूपी में कोरोना संक्रमण में आ रही कुछ कमी की खबरों के बीच बीती रात भाजपा के लिए फिर एक दु:खद खबर लेकर आई। मुजफ्फरनगर के चरथावल से विधायक एवं प्रदेश के राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप का देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया। कोरोना की दूसरी लहर में इससे पूर्व भाजपा के चार विधायकों की मृत्यु हो चुकी है।

राज्य मंत्री विजय कश्यप कोरोना 29 अप्रैल को संक्रमित होने के बाद अपने आवास पर होम आइसोलेट हो गए थे। बाद में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उनकी हालत बिगड़ गई। पहले उन्हे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात उनका निधन हो गया।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जॉब जताया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कैबिनेट के अपने साथी बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप के निधन पर गहरा दुख जताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!