उत्तराखंड में 3 अगस्त तक बढा़ कोरोना कर्फ्यू, रात्रि कर्फ्यू में बरती जाएगी सख्ती

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू एक बार फिर 3 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इस बार सरकार रात्रि कर्फ्यू को सख्ती से लागू कराएगी। सरकार ने प्रदेश में स्पा सलून खोलने का फैसला भी किया है। इसके अलावा प्रदेश भर के तमाम सरकारी कार्यालयों को 100% क्षमता के साथ खोलने का फैसला भी लिया गया है। बाकी तमाम निर्देश व फैसले पूर्व की भांति जारी रहेंगे। राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हो सकेगा लेकिन सक्षम अधिकारी से अनुमति लेने के बाद ही यह हो सकेगा।इसके साथ ही ट्रेनिंग संस्थान भी खुल सकेंगे।

आपको बता दें पिछले हफ्ते मॉल मल्टीप्लेक्स खोलने का फैसला सरकार ने लिया था। ऐसे में स्पा और सैलून खोलने का भी फैसला सरकार ने कर लिया है। वहीं सरकारी कार्यालयों को 100 फ़ीसदी क्षमता के साथ खोलने के आदेश सुबह ही शासन द्वारा कर लिए गए थे।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार कोरोना के मामले लगातार कम तो हो रहे हैं लेकिन हमें सावधानी बरतनी होगी। उनियाल के अनुसार हम लगातार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर रहे हैं ऐसे में तमाम लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!