अलीगढ़ में बच्चे चुराने वाले गिरोह के 16 लोग गिरफ्तार, 5 बच्चे बरामद

MS Malik
By
1 Min Read

अलीगढ़। पुलिस ने पिछले 7 महीने में गायब हुए बच्चों में 5 बच्चों को बरामद कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद व विजय नगर से चुराए 2 बच्चे,
थाना गांधीपार्क क्षेत्र से चुराए गए 2 बच्चे,
थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से चुराया गया एक बच्चा बरामद किया है।
बच्चों को चुराने वाले दुर्योधन पुत्र ठाकुरदास निवासी गंगानगर कॉलोनी थाना गांधीपार्क, मूलनिवासी अनारपुर जिला एटा,
अनिल पुत्र रामचंद्र निवासी साहिबाबाद मूलनिवासी बजरिया गड़रिया मध्यप्रदेश,
शुभम पुत्र रामखिलाड़ी निवासी हसायन हाथरस,
धर्मवीर पुत्र ठाकुरदास निवासी गंगानगर थाना गांधीपार्क,
आकाश पुत्र धर्मपाल निवासी धनीपुर टीचर कॉलोनी थाना महुआ खेड़ा,
संजय गोयल पुत्र जयप्रकाश निवासी सोमना खैर रोड़,
बबली पत्नी स्व. कुशलपाल,
रश्मि पत्नी दुर्योधन,
अनिता पत्नी दुर्योधन, निवासीगण गंगानगर कॉलोनी थाना गांधीपार्क,
नेहा पत्नी अशोक कुमार अहीरपाड़ा थाना हरदुआगंज,
चांदनी निवासी मोहल्ला रामपुर थाना गभाना,
रेखा पत्नी सोनू कुमार निवासी जंहागीराबाद थाना हरदुआगंज,
गुलाफ्शां पत्नी इशरार निवासी जीवनगढ़ थाना क्वार्सी,
जाहिद पुत्र मो. शाकिर निवासी हाथीपुल थाना देहलीगेट,
रुक्सार पत्नी निजाम निवासी सराय रहमान थाना बन्नादेवी,
हाजरा पत्नी मो. हसन निवासी शाहजमाल थाना देहलीगेट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अस्तित्व टाइम्स में खबर प्रकाशित कराने हेतु ast.times@gmail.com पर भेजें

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!