नशा मुक्ति केंद्र से फरार युवतियों ने संचालक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में शर्मसार करती घटना सामने आई है। देहरादून के एक नशा मुक्ति केंद्र में लड़कियों के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। दो दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से भागी युवतियों ने केंद्र के संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसके बाद संचालक विद्यादत्त रतूड़ी फरार हो गया है और वॉर्डन विभा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी की तालश में जुटी हुई है। वहीं, मामले में महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है।

बता दें कि वाक एंड विन सोबेर लीविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) जो प्रकृति विहार लेन नंबर 12 टर्नर रोड क्लेमेंट टाउन देहरादून से 4 नशे के उपचाराधीन लडकियां भाग गई थी। इस सूचना पर केंद्र में जाकर जानकारी एकत्र की गई तो ज्ञात हुआ है कि उक्त केंद्र मे उपचाराधीन 4 लडकियां मौका देखकर केंद्र से भाग गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही थी। जिन्हें पुलिस ने रेसकोर्स स्थित एक होटल से बरामद कर लिया था। पुलिस पूछताछ में युवतियों ने आपबीती सुनाई तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस के मुताबिक लड़कियों ने बयान दिया है कि नशा मुक्ति केंद्र का संचालक विद्या दत्त रतूड़ी उनके साथ लगातार बलात्कार और मारपीट करता था। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र की लड़कियों के बयान के आधार पर नशा मुक्ति संचालक विद्या दत्त रतूड़ी और वार्डन विभा सिंह के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और वॉर्डन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी नशा मुक्ति केंद्र संचालक फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं, मामले में महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!