टर्नर रोड वार्ड में पार्षद मंगू के प्रयासों से तीन स्थानों पर हुआ टीकाकरण

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्ड नंबर 78 टर्नर रोड के पार्षद रमेश कुमार मंगू के प्रयास से प्राइमरी स्कूल सुभाष नगर, आजाद कॉलोनी मदरसा, एवं लेन नंबर सी 15 हिमालयन एकेडमी में शनिवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 800 से अधिक लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।

स्थानीय पार्षद रमेश कुमार मंगू ने तीनों स्थानों पर चले टीकाकरण केंद्रों का निरिक्षण किया और टीकाकरण की पारदर्शिता सुनिश्चित की और टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

मंगू ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन सबसे कारगर हथियार है। उन्होंने उपस्थित लोगों को दूसरे लोगों को भी टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियो से कहा कि कोरोनाकाल के इस विषम दौर में वह जनता के साथ खडे़ है और जनता की हरसंभव मदद को प्रयासरत है। इस अवसर पर सुभाष धस्माना, सिद्धार्थ वर्मा, मोहम्मद शाह नजर, वीरेंद्र प्रधान, कुसुम वर्मा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!