मॉर्निंग वॉक पर गए प्रॉपर्टी डीलर विजय रावत को बदमाशों ने गाड़ी से रौंद कर गोलियों से भूना

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर दिनदहाड़े एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव का है। जहां पर बेखौफ बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रा है कि माॅनिंग वाॅक पर निकले प्रापर्टी डीलर विजय प्रताप रावत पर स्कॉर्पियो गाड़ी से आए बदमाशों ने गाड़ी चढ़ा दी. जिसके बाद मौके से भागते वक्त उनकी गाड़ी पलट गई . पलटी हुई गाड़ी के पास से खाली कारतूसों के खोखे भी बरामद हुए हैं. प्रॉपर्टी डीलर विजय प्रताप के परिवार वालों का कहना है कि उसे पहले गाड़ी से रौंदा गया और फिर गोली मारी गई है. परिजनों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों में भी हत्या को लेकर आक्रोश दिखाई दे रहा है. वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और मृतक का शव उठाने नहीं दे रहे हैं. परिवार वालों का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते ही आरोपी दबंग ने विजय प्रताप की हत्या की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!