बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 94 सीटों पर मतदान जारी

493


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई है। इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाता करेंगे 1463 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला। इस चरण में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव के अलावा बिहार की एनडीए सरकार के चार मंत्रियों के भाग्य का भी फैसला होगा।