दून में पेड़ से टकराया ट्रक, पंजाब निवासी परिचालक की मौत चालक घायल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आज सुबह करीब साढे 4 बजे सुबह IMA के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गया। जिसमें परिचालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या PB10GY9573 जो दूध और ब्रैड की सप्लाई करता है, पेड़ से टकरा गया. जिससे परिचालक सीट पर बैठा ब्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा गया तथा वाहन चालक हरप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम लोटबद्दी थाना लोटबद्धि जिला लुधियाना पंजाब मो०सं० 9592307243 को मामूली चोट आयी है।

वाहन को क्रेन के जरिये सड़क से हटाया गया है. यातायात सुचारू रूप से चल रहा है. गंभीर रूप से घायल परिचालक राजकुमार निवासी खन्ना सिटी लुधियाना पंजाब की दून अस्पताल में मृत्यु हो गई है। शव को मोर्चरी में रखवा कर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!