एडवोकेट पाराशर बने उत्तराखंड कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की ओर से संजय शर्मा पाराशर (वरिष्ठ अधिवक्ता) को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गौदियाल की संस्तुति पर उत्तराखण्ड कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया गया है। संजय शर्मा पाराशर ने कहा है कि वह इस दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरुप संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

ज्ञात रहे कि संजय शर्मा पाराशर का परिवार खांटी कांग्रेसी है। पाराशर भी कांग्रेस पार्टी के साथ निष्ठा से 1980 के दशक से जुडे हुए हैं। वर्तमान में संजय शर्मा पाराशर महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के महामंत्री हैं। पाराशर के विधि प्रकोष्ठ में संयोजक नियुक्त होने पर साथी अधिवक्ताओं ने उनको बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वह अधिवक्ताओं के मुद्दों को प्रमुखता के साथ निराकरण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!