भाजपा के आधा दर्जन विधायक सम्पर्क में, इसी महीने कांग्रेस में होंगे शामिल: कुंजवाल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। जैसे-जैसे विधानसभा सभा चुनाव 2022 का समय निकट आता जा रहा है। वैसे वैसे ही प्रदेश का राजनीतिक माहौल भी गर्माता जा रहा है। हाल ही में भाजपा से अलग हुए यशपाल आर्य एवं उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से तो लगातार उत्तराखंड का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। अब जागेश्वर विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बडा़ बयान देकर इस पारे को और ऊपर चढ़ा दिया है। कुंजवाल ने दावा किया है की अगले 15 दिनों में 6 भाजपा के विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे, पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
अब जागेश्वर विधायक के इस बयान में कितनी सच्चाई है यह तो अगले पखवाड़े में ही पता चलेगा लेकिन जिस प्रकार के हालात उत्तराखंड में चल रहे हैं उससे अब लगता है कि यहां कुछ भी असंभव नहीं है।

भाजपा एवं कांग्रेस दोनों में ही जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। भाजपा ने कांग्रेस के कुछ नेताओं को तोड़कर अपने दल में मिलाकर जो मुहिम शुरू की थी उसे अब कांग्रेस आगे बढ़ाने जा रही है। यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापस लौटने के बाद उन संभावनाओं पर भी पर लग गए हैं जिनमें पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेसी पुनः वापस लौट सकते हैं।

एक पत्रकार वार्ता में जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि कुमांऊ और गढ़वाल क्षेत्र के 6 विधायक उनके सम्पर्क में है और उनसे लगातार बात चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी है जिसके नाराज कुछ नेता जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। हालांकि उन्होंने किसी भी विधायक का नाम नहीं लिया लेकिन उनके इस बयान ने भारतीय जनता पार्टी के खेमे में एक भूचाल सा जरूर पैदा कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!