केदारनाथ दर्शन को जा रहे नोयडा निवासी यात्रियों की कार नदी में गिरी, तीन की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। चारधाम यात्रा मार्ग बदरीनाथ हाईवे पर रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। चमोली बाजार के पास अनियंत्रित होकर नोएडा के यात्रियों की कार अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बारिश होने के कारण रास्ता खतरनाक बना हुआ है। जिससे रेस्क्यू में भी दिक्कतें हुई।

बताया जा रहा है कि इस कार में कुल 6 लोग सवार थे जो कि सभी ने नोएडा के रहने वाले है इनके नाम हरेंद्र सेक्टर 11 नोएडा, सुशील अवाना सेक्टर 12, अक्षित चौहान सेक्टर 46, दीपक सेक्टर 27, अरविंद सेक्टर 82, संदीप तंवर सेक्टर 11 (सभी निवासी नोएडा) सवार थे।
पुलिस के अनुसार यह सभी लोग बद्रीनाथ में दर्शन करने के बाद केदारनाथ जा रहे थे इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया जिसमें 3 यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!