केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर समेत पांच लोगों की हादसे में दर्दनाक मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के पिथौरागढ़ से बुधवार को एक दुखद सामने खबर आई है, जहां एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एवं उनके साथ चार अन्य लोगों की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के बूंगा गांव निवासी सेनि. ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित गांव के परिजन व नेपाल के पुरोहितों के साथ केदारनाथ से लौट रहे थे। उनकी गाडी संख्या CH 01AZ -9744 में सुबह लगभग 5 बजे जब थल से पिथौरागढ़ की तरफ आ रहे थे कि गाडी मुवानी के पास अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर विनोद चंद्र के अलावा 5 लोग काल के गाल में समा गए।

बताया गया कि क्षेत्र में संचार सुविधा न होने के कारण दुर्घटना की सूचना सामने वाले गांव के लोग तत्काल पुलिस को नहीं दे पाए। जिस पर वे ग्रामीण पैदल ही पुलिस थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान किया और कटर से क्षतिग्रस्त वाहन को काटा गया। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताते चलें कि बीते दो दिनों में भारी बारिश के कारण कुमाऊं मंडल में 40 से अधिक लोगों की जान चली गई। क्षेत्र में तमाम सड़कें टूटी हुई है, जिन्हें सुचारू करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा क्षेत्रों पर लगातार हवाई मार्ग पैदल मार्ग से नजर बनाए हुए हैं और नुकसान की जानकारी ले रहे हैं।

इस प्रकार लगातार तीसरे दिन आज कुमाऊं मंडल में दुर्घटना की खबर आई, जिसने क्षेत्रवासियों को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया। बताया गया कि मृतकों के गांव में इस दुखद खबर के बाद कोहराम मचा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!