देहरादून में स्पा सेंटर संचालक ने सिर में गोली मार जीवन लीला समाप्त की

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। देहरादून के शिमला बाईपास रोड पर स्पा सेंटर चलाने वाले एक व्यक्ति ने खुद को देशी तमंचे से गोली मार ली और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और इसके बाद ही आत्महत्या करने के कारणों का पता लगने की संभावना है।

घटना गुरुवार रात की है जब शिमला बाईपास रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर से गोली चलने की आवाज आई। स्पा सेंटर के अंदर ही इसके संचालक सतवीर चौधरी ने खुद को देशी तमंचे से गोली मारकर उड़ा लिया। सतवीर ने अपने सर से सटाकर गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी हाउस में पहुंचाया गया।
इस संबंध में अभी अधिक जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है और परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई तय करेगी। यहां यह पता लगाना भी जरूरी होगा कि सतवीर के पास देसी तमंचा कहां से आया?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!