महिला पुलिसकर्मी के साथ करवाचौथ मनाने गये दारोगा जी की पिटाई का वीडियो जमकर हो रहा वायरल

MS Malik
By
3 Min Read

लखनऊ। ताजनगरी आगरा की पुलिस इस समय काफी सुर्खियों में बनी हुई है। महिला सिपाही के साथ करवाचौथ मनाते हुए रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दारोगा को सिपाही की बड़ी बहन पिटाई करते हुए अपने साथ ले गई। मामले के चर्चा में आने के बाद एसएसपी सुधीर कुमार की ओर से एत्मादपुर सीओ रवि गुप्ता को मामले की जांच सौंपी गई है। फिलहाल मामले को लेकर कोई लिखित शिकायत पुलिस के पास नहीं की गई है।

दरअसल थाना कोतवाली में तैनात दारोगा के एक महिला सिपाही के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही मौजूदा समय में एत्मादपुर थाने में तैनात है और वह थाने के पास ही किराए का मकान लेकर रह रही है। बताया जा रहा है कि करवाचौथ के त्यौहार के मौके पर दारोगा अपनी मित्र महिला सिपाही के घर पहुंचा था। इस बात की भनक महिला पुलिसकर्मी की बड़ी बहन को लग गई थी। बताया जा रहा है कि तकरीबन 32 वर्षीय दरोगा जी मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले है। एत्मादपुर थाने में तैनाती के दौरान महिला सिपाही के साथ उसकी नज़दीकियां हो गई थी। जबकि महिला सिपाही के परिजनों को यह स्वीकार नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दारोगा और महिला सिपाही जिस समय कमरे के भीतर आपत्तिजनक अवस्था में थे। उसी समय वहां महिला सिपाही की बड़ी बहन कुछ लोगों के साथ पहुंच गई।

दरोगा जी की पिटाई का वीडियो

हंगामा करते हुए उसने जैसे ही दरवाजा खुलवाया तो उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला सिपाही की बहन और उसके साथ आए लोग दारोगा को पूरे रास्ते थप्पड़ मारते हुए अपने साथ ले गए। इस दौरान कुछ लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। दारोगा के महिला सिपाही के साथ गुलछर्रे उडाने के इस मामले के चर्चा में आने के बाद एसएसपी सुधीर कुमार ने एत्मादपुर सीओ रवि गुप्ता को मामले की जांच सौंप दी है। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!