डीजीपी अशोक कुमार ने धर्मावाला चौकी इंचार्ज दीपक मैठानी एवं एक कांस्टेबल को किया सस्पेंड

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने धर्मावला चौकी इंचार्ज एवं एक कांस्टेबल को रिश्वत मांगने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है।

राकेश सिंह निवासी विकासनगर ने पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें उनके द्वारा चौकी प्रभारी धर्मावाला उ0नि0 दीपक मैठानी एवं आरक्षी त्रेपन पर उनके विरूद्ध फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराने एवं मारपीट कर उनके बड़े भाई को फोन करके एक लाख रुपये की मांग करने एवं अन्य तथाकथित आरोप लगाए गए थे।

शिकायतकर्ता द्वारा उपरोक्त सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के समक्ष एक ऑडियो भी प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर चौकी प्रभारी एवं उपरोक्त आरक्षी का आचरण संदेह के घेरे में पाया गया तथा पुलिस की गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया।

जिसका संज्ञान लेते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने चौकी प्रभारी धर्मावाला एवं उपरोक्त आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने हेतु उपरोक्त तथाकथित आरोपों की जांच राजपत्रित अधिकारी से कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को निर्देशित किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!