हाईवे पर डिवाईडर से टकराई कार, पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी देहरादून के प्रवक्ता की दु:खद मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून स्थित पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी में प्रवक्ता के पद पर तैनात दीपेश कुमार की आगरा में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। घटना थाना मलपुरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर हुई। घटना के बाद पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी में शोक का माहौल बना हुआ है।

दीपेश कुमार का फाइल फोटो

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के जिला जयपुर में थाना श्यामनगर के शांतिनगर निवासी 33 वर्षीय दीपेश कुमार पुत्र श्रवण कुमार उत्तराखंड के यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड इनर्जी स्टडीज देहरादून में प्रवक्ता थे। वह दोपहर को कार से जयपुर से ताजनगरी आ रहे थे। न्यू दक्षिणी बाईपास पर नगला सांवला के समीप करीब 12 बजे उनकी कार का अगला बायां टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा और अनियंत्रित होकर सामने खड़े ट्रक से जा भिड़ी।


दुर्घटना देख आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भागकर घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जख्मी दीपेश को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल के लिए भेजा। लेकिन रास्ते में ही दीपेश ने दम तोड़ दिया। दीपेश की पत्नी लखनऊ निवासी अधिवक्ता तेजस्विता शुक्ला ने बताया कि उनकी अपने पति दीपेश से आगरा में मुलाकात होनी थी। यहां से यह दोनों लोग देहरादून आने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!