खानपुर विधायक को तत्काल बर्खास्त करे भाजपा, नही तो आप उतरेगी सडकों पर: सिसोदिया

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। विवादों में रहने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक ऑडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ,जिसमें वो लक्सर के महाविद्यालय में धरने पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मांग पूरी होने पर उसका श्रेय खुद लेते हुए एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य को धमकाते हुए गाली गलौच कर रहे हैं। आप प्रवक्ता रवींद्र आनंद और उमा सिसोदिया ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर,चैंपियन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विधायक चैंपियन कभी सुधरने वाले नहीं हैं। गालियां देने और धमकाने में वह खुद की शान समझते हैं। उत्तराखंड को गाली देने के मामले में, बीजेपी से निष्कासन के बाद महज तेरह महीनों में बीजेपी ने उनको वापिस पार्टी में बुला कर उत्तराखंड की जनता का अपमान किया और चैंपियन ने भी माफी मांगने का ढोंग रचते हुए खुद को पहाड़ से जोड़ने की कोशिश की लेकिन चंद महीनों में उनकी हकीकत एक बार फिर सामने आ गई और सोशल मीडिया में सामने आए इस ऑडियो ने एक बार फिर बता दिया कि चैंपियन सुधरने वाले नही ,गाली देना,धमकाना चैंपियन की आदत है जिसे वो कभी नहीं छोड़ सकते। पार्टी की मांग है कि ऐसे बदजुबान जनप्रतिनिधि को भाजपा तत्काल निष्कासित करे। यदि भाजपा संगठन चैंपियन के खिलाफ कोई कठोर एक्शन नहीं लेती तो आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर उत्तराखंड को गाली देने के साथ साथ धमकाने वाले विधायक के खिलाफ आंदोलन करेंगे। और
भाजपा के दोहरे चरित्र से उत्तराखंड को बचाने के लिए पूरे उत्तराखंड में सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेंगे। आप किसी भी हालात में राज्य और राज्य के लोगों को गाली देने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगी चाहे वो कोई भी हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!