UP TET- 2021 : अब 26 दिसंबर को होगा परीक्षा का आयोजन

MS Malik
By
2 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी टीईटी-2021 की नई तारीख का एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का रविवार को पेपर इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा को रद करने के बाद सरकार ने नई तारीख भी घोषित कर दी है। सरकार अब 26 दिसंबर को दो पालियों में परीक्षा का आयोजन कराएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा था कि हम परीक्षार्थियों के साथ न्याय करेंगे, और एक महीने के अंदर ही परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 2554 परीक्षा केंद्रों पर 21,65,181 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्राथमिक स्तर की परीक्षा 2554 केंद्रों पर 12,91628 को शामिल होना था उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1747 केंद्रों पर 8,73,553 को शामिल होना था।

यूपीटीईटी 2021 की नई तारीख 26 दिसंबर घोषित की गई है परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र ने पहले इसी तारीख का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन बेसिक शिक्षा मंत्री ने पहले परीक्षा कराने का निर्देश दिया था उन्होंने इसका कारण बीते वर्ष परीक्षा ना होना बताया था।

पिछले साल कोरोना की वजह से परीक्षा नहीं हो सकी थी उसके बाद 28 नवंबर की तारीख तय हुई। अब पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त हो चुकी है और सरकार ने एक माह के अंदर कराने का ऐलान किया है, इसलिए नई तारीख 26 दिसंबर घोषित की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!