गंगोह में करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

MS Malik
By
1 Min Read

लिन्टर डालने के लिए छत पर सरिया चढाते वक्त हुआ हादसा
शादाब मलिक
गंगोह। मोहल्ला सैयदान निवासी एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक मकान के लिए छत पर सरिए चढ़ा रहा था।
मोहल्ला निवासी लगभग 30 वर्षीय इमरान मोहल्ले में बन रहे मकान पर काम कर रहा था। मकान के उपर को होकर एचटी लाइन जा रही थी। बताया गया कि मकान का लेंटर डालने की तैयारियां की जा रही थी। शुक्रवार दोपहर इमरान वहां सरिए उपर चढ़ा रहा था। एक सरिया उपर को जा रही एचटी लाइन से टकरा गया जिससे करंट दौड़ गया। वहां मौजूद अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक करंट ने उसे अपना निवाला बना लिया। मौके पर ही इमरान की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले उसे चिकित्सक को भी दिखाया गया लेकिन कुछ भी नहीं किया जा सका। बाद में उसे घर ले जाया गया जहां घटना का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!