हरीश रावत का डोल चुका है ईमान- उनके दिल में बैठा है बेईमान! हरदा के खिलाफ लगे पोस्टर

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता हरीश रावत की नाराजगी को थामने के लिए जहाँ पार्टी आलाकमान दिल्ली में आज तमाम नेताओ को बुलाकर सुलह सफाई में जुटा है। वहीं उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हरीश रावत के खिलाफ पोस्टर लगा दिए गए हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि
“हरीश रावत का डोल चुका ईमान- उनके दिल मे बैठा है बेईमान

वही पोस्टर में ये भी लिखा है राहुल जी युवाओं के हाथ मे दे उत्तराखंड की कमान निवेदक: उत्तराखंड कांग्रेस युवा मंच

बड़ा सवाल है उत्तराखंड कांग्रेस का ऐसा कोई संगठन नहीं है तो फिर कौन है जो हरीश रावत के खिलाफ साजिशों में जुटा है साफ है पहले प्रभारी राह में रोड़े अटका रहे है वही अब कई और साइलेंट दुश्मन है जो हरीश रावत की राह में कांटे बिछाने में जुटे है हालांकि अभी किसने पोस्टर लगाए हैं उन्हें चिन्हित किया जाना बाकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!