दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी आए कोरोना की चपेट में,एक चौकी प्रभारी भी कोरोना संक्रमित

MS Malik
By
1 Min Read

प्रदेश में फिर तेजी से बढने लगे हैं कोरोना के मामले

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं एक चौकी प्रभारी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। प्राचार्य मेडिकल टीम की निगरानी में कैंपस स्थित आवास में आइसोलेशन में है। जबकि चौकी प्रभारी दून अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किये गये हैं।
प्राचार्य को तीन दिन पहले लक्षण दिखाई दिये थे। सीटी स्कैन एवं ब्लड रिपोर्ट सामान्य थी। उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कैंपस में अपने आवास में आइसोलेशन में चले गये हैं।
डाक्टरों की टीम उनकी देखरेख में जुटी है। प्राचार्य की हालत सामान्य है। प्राचार्य पिछले आठ माह से लगातार अस्पताल एवं कॉलेज में और शासन स्तर पर बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उधर, चौकी प्रभारी लॉकडाउन में लोगों की मदद के लिए मिसाल बनकर उभरे। उन्होंने जरूरतमंदों को राशन फहुंचाने में काफी मदद की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!