ऑल इंडिया मजलिस -ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष पहुंचे नकुड विधानसभा के गांव वाजिदपुर

MS Malik
By
2 Min Read

बडी संख्या में लोगों ने थामा -पार्टी का दामन
शमीम अली
खेडा अफगान। सरसावा ब्लॉक के ग्राम वाजिदपुर में एक बैठक जिला कार्यकारिणी सदस्य कारी अनीस के निवास पर संपन्न हुई। जिसमें पार्टी जिला अध्यक्ष चौधरी इजहार बबलू ने बडी संख्या में लोगों को पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए बबलू ने कहा कि अब मुसलमानों का रुझान तेजी के साथ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की तरफ बढ़ रहा है लोग गांव गांव पार्टी में शामिल हो रहे हैं और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की विचारधाराओं से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। इजहार बबलू ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि मुसलमान दूसरी पार्टियों की गुलामी छोड़कर अपने घर आकर अपनी पार्टी को मजबूत करने का काम करें आने वाले बच्चों के मुस्तकबिल को मजबूत करें आज अगर कहीं कोई दलित और मुसलमानों की आवाज उठा रहा है तो वह बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब है आज तक तमाम पार्टियों ने मुसलमानों का वोट लेकर वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है आने वाला दौर मजलिश है। इसलिए हम सबको मिलकर गांव गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करना है बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की नीतियों व विचारधाराओं का प्रचार प्रसार करना है। बैठक की अध्यक्षता कारी मोहम्मद गुफरान ने की व संचालन जिला सचिव कारी मोहम्मद मुस्तकीम ने किया। आज डॉ मोहम्मद शहजाद,डॉ मोहम्मद रिजवान,मौलाना अब्दुल्लाह,कारी मोहम्मद गुफरान,राव अतर हसन, राव दिलशाद,राव इरशाद,राव जमील, मास्टर मोहम्मद इस्लाम, राव मोहम्मद खालिद, राव मोहम्मद वाजिद,मोहम्मद इकबाल,आदि लोगों ने पार्टी का दामन थामा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!