मोहित जायसवाल भाजपा श्री देव सुमन नगर मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी श्रीदेव सुमन नगर मंडल में जाखन निवासी युवा भाजपा नेता मोहित जायसवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मंडल अध्यक्ष पूनम नोटियाल, मसूरी विधानसभा प्रदेश चुनाव प्रभारी रवीन्द्र कटारिया ने मोहित जायसवाल को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा हमेशा से राष्ट्र एवं समाज हित में युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि जायसवाल लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। इससे पहले मोहित जायसवाल युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा कर चुके हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो श्रीमती नेहा जोशी, मसूरी विधानसभा संयोजक आर.एस. परिहार, मंडल महामंत्री सुरेन्द्र राणा, भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष अमोल डोभाल(समीर), मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित जोशी, महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती मंजु शर्मा, मीडिया प्रभारी वरुण क्षेत्री, डॉ0 दिनेश शर्मा, गौरव रस्तोगी, शिवालिक थापा, सुनील शर्मा, सिद्धार्थ संधु, गौरव सिसोदिया आदि उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!