भारी विरोध के बाद भाजपा ने डोईवाला सीट पर त्रिवेन्द्र के करीबी बृजभूषण गैरोला को बनाया प्रत्याशी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। देहरादून जिले की डोईवाला विधानसभा सीट से भाजपा ने वरिष्ठ नेता बृजभूषण गैरोला को प्रत्याशी बनाया है। गैरोला को पार्टी का सिंबल प्रदान कर दिया गया है। भाजपा ने इस सीट पर पहले दीप्ति रावत का नाम फाइनल कर दिया था। लेकिन क्षेत्र की जनता व स्थानीय कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के चलते पार्टी ने वरिष्ठ नेता बृजभूषण गैरोला को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया। पार्टी द्वारा जैसे ही इस सीट पर दीप्ति रावत का नाम फाइनल किया गया वैसे ही बवंडर मच गया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में नारेबाजी करते सौरभ थपलियाल के समर्थक

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सौरभ थपलियाल बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार शाम को बलबीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उनके समर्थकों ने हंगामा करते हुए पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। इसके कुछ देर बाद ही डोईवाला की पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी भी बडी संख्या में अपने समर्थकों संग प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गई और उन्होंने भी स्थानीय प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करते हुए जबरदस्त नारेबाजी की। जिससे अनुशासन का दम भरने वाली भाजपा में अनुशासन की धज्जियां खुलेआम उड़ती दिखी।

पिरान कलियर के भाजपाईयों ने भी प्रदेश कार्यालय में घोषित प्रत्याशी का विरोध किया

पूरे डोईवाला क्षेत्र में विरोध के स्वरों ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ा दी। स्थानीय कार्यकर्ताओं के भारी विरोध को देखते हुए बीती देर रात भाजपा हाईकमान ने दीप्ती रावत का टिकट काटकर बृजभूषण गैरोला को प्रत्याशी बनाया। गैरोला पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नजदीकी माने जाते हैं। एवं त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में दर्जाधारी भी रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!