चारा घोटाले में लालू यादव समेत 75 दोषी करार, लालू को पुलिस ने किया गिरफतार

MS Malik
By
2 Min Read

सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव को चारा घोटाला मामले में दोषी पाते हुए अपना फैसला सुना दिया है

नई दिल्ली। देश के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में वर्षों से फंसे पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव समेत अन्य आरोपियों की किस्मत का बहूप्रतीक्षित फैसला आखिरकार आज आ ही गया। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव को चारा घोटाला मामले में दोषी पाते हुए अपना फैसला सुना दिया है। अदालत का फैसला आते ही कोर्ट के बाहर मौजूद राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं कार्यकर्ताओं में सन्नाटा पसर गया। सुनवाई और फैसला सुनाये जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी एवं सांसद भी उनके साथ मोजूद रही।

मंगलवार रांची की सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में फंसे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को दोषी ठहरा दिया है। इसके इसके 98 अन्य आरोपियों का फैसला भी अदालत की ओर से आज सुना दिया गया है। मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई कोर्ट में जज एसके शशि के फैसले को सुनने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ठीक जज के सामने बैठे हुए थे। जैसे ही अदालत की कार्यवाही शुरू हुई वैसे ही सबसे पहले एक एक का नाम बोलते हुए सभी अभियुक्तों की हाजिरी लगाई गई। अदालत की ओर से सभी को फैसले के दौरान मौके पर मौजूद रहने को कहा गया था। उल्लेखनीय है इस समय आरोपियों में से ज्यादातर 75 वर्ष की उम्र को पार कर चुके हैं।

बहुचर्चित चारा घोटाला में झारखंड के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड रूपये की अवैध निकासी को लेकर मंगलवार को सुनाए जाने वाले फैसले को सुनने के लिए लालू यादव रविवार को ही अपनी बेटी सांसद मीसा भारती और अन्य के साथ पटना से रांची आ गए थे। रांची पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की ओर से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!