एडवोकेट देवेश उनियाल बने उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा रोड गुजराडा मानसिंह निवासी एडवोकेट देवेश उनियाल को यूथ कांग्रेस में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। एडवोकेट देवेश उनियाल वरिष्ठ समाजसेवी अजय उनियाल के पुत्र हैं।

उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू हसन एवं प्रदेश महासचिव तुषार पाल की संस्तुति पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन सह सचिव प्रदीप सूर्या द्वारा जारी लेटर में एडवोकेट देवेश उनियाल को उत्तराखंड यूथ कांग्रेस में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त करते हुए आशा की गई है कि वह प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की रीति नीति का प्रचार करते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत कार्य करने का कार्य करेंगे।

देवेश को यूथ कांग्रेस में प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर गुजराडा के पूर्व प्रधान दीपक फरासी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुमित नेगी मोंटू, पूर्व प्रधान मनुज गोदियाल, मनोज कुकरेती, संदीप शर्मा, हिमांशु नेगी, विक्रम खत्री, नीतीश शर्मा, अभिलाष शर्मा, नवीन उनियाल, ठाकुर सुरेंद्र सिंह पिंटू दबंग, संदीप काला, प्रणय फरासी, राहुल कुकरेती, सौरभ उनियाल, संजय उनियाल, पूर्व उपप्रधान विशाल उनियाल, पूर्व प्रधान अजीत नेगी, विकास मंमगई आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!