यूपी चुनाव: छठे चरण की 57 सीटों पर पांच बजे तक 53.31 प्रतिशत मतदान, फाइनल आंकड़ा आना बाकी

MS Malik
By
2 Min Read

यूपी के 10 जिलों की 57 सीटों पर पांच बजे तक 53.31 प्रतिशत मतदान, फाइनल आंकड़ा आना बाकी

लखनऊ। यूपी के छठे चरण विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा। शाम 5:00 बजे तक जारी किए गए चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 53.31 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि अभी फाइनल मतदान प्रतिशत आयोग ने जारी नहीं किए हैं। अंबेडकर नगर जिले ने शुरुआती बढ़त को पांच बजे तक बरकरार रखा। तीन से पांच बजे के बीच में अम्बेडकरनगर के साथ बलिया, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, तथा संतकबीरनगर में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो गया था।

दस जिलों में से अम्बेडकरनगर में 58.66, बलिया में 51.81, बलरामपुर में 48.53, बस्ती में 54.24, देवरिया में 51.50, गोरखपुर में 53.89, कुशीनगर में 55.00, महराजगंज में 57.38, संतकबीर नगर में 51.21 और सिद्धार्थनगर में 49.77 प्रतिशत मतदान हो गया था। इस चरण में 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान हुआ, जिनमें गोरखपुर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और बलिया शामिल हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह (बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुहीराज), सूर्यप्रताप शाही (पत्थरदेवा), अमनमणि त्रिपाठी (नौतनवा), विनय शंकर तिवारी (चिल्लूपार), बीजेपी उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह (बलिया) से चुनाव मैदान में हैं। अब यूपी में आखिरी चरण सातवां 7 मार्च को होना है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। ‌

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!