राजधानी देहरादून में कॉलेज के छात्र ने दिया गोलीकांड को अंजाम, सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादूून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड डांडा खुदानेवाला में सिद्धार्थ पैरा मेडिकल कॉलेज के पास युवती को गोली मार दी गई है। युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। हत्याकांड की घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस के अनुसार पहले युवक ने युवती को काॅलेज के बाहर बुलाया। इसके बाद उसे गोलियों से भून दिया गया। गोली चलने की आवाज से आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपी सिटी एवं सीईओ अनिल जोशी पुलिस और के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की और घायल यूपी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार सहस्त्रधारा रोड डांडा खुदानेवाला स्थित सिद्धार्थ कालेज की डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्रा वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल निवासी कृष्णाननगर ज्वालापुर हरिद्वार यहां दून में कालेज हास्टल में रहती थी। गुरुवार शाम अपनी सहेली ममता के साथ कालेज हास्टल के बाहर एक दुकान में समान खरीद रही थी। इसी दौरान सहपाठी आदित्य तोमर निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून अपनी बाइक पर वहां पहुंचा और छात्रा वंशिका को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने लगा। वंशिका ने विरोध किया तो आदित्य ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी और बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया। वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला प्रेम-प्रसंग का बता रही है।

इस वारदात के बाद रायपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस घटना का ले रही जायजा। थाना प्रभारी अमरजीत ने बताया कि पूरी स्थिति की वास्तविकता का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामला सिद्धार्थ पैरामेडिकल कॉलेज का है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष अमरजीत ने बताया कि युवक को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!