बमुश्किल अपनी सीट बचा पाए धन सिंह रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को 587 वोटों से हराया

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश की हॉट सीटों में शुमार श्रीनगर विधानसभा सीट के नतीजे भी कम चौकाने वाले नहीं रहे है। यहां जीत का अंतर मात्र 587 वोटों का रहा जबकि 639 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

श्रीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी धन सिंह रावत को 28823 वोट पड़े, धन सिंह रावत 587 वोटों के मार्जिन से यह चुनाव जीत गए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को 28576 वोट मिले,गणेश गोदियाल मात्र 587 मतों के मार्जिन से यह चुनाव हार गए।
उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मोहन काला को 4228 वोट मिले ,आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चौहान को 667 वोट मिले ।
श्रीनगर विधानसभा सीट पर सबसे कम वोट पाने वाले प्रत्याशी अखंड भारत विकास पार्टी के गणेश लाल रहे जिन्हें मात्र 139 वोट मिले ।

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के 639 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया और नोटा का बटन दबाया। गौरतलब बात यह है कि इन 639 लोगों ने अगर किसी प्रत्याशी को पसंद किया होता तो शायद इस सीट के नतीजे आज कुछ और होते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!