भाजपा हाईकमान ने दो केंद्रीय मंत्रियों को मुख्यमंत्री चयन के लिए पर्यवेक्षक बनाकर भेजा उत्तराखंड

MS Malik
By
1 Min Read

राज्य गठन के बाद उत्तराखंड को पहली बार मिल सकती है कोई महिला मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड में दो तिहाई बहुमत के साथ जीती भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद नए मुख्यमंत्री की तलाश में जुट गई है। भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चयन के लिए नवनिर्वाचित विधायकों एवं संगठन के पदाधिकारियों का मत जानने के लिए पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। राज्य में कौन सीएम बनेगा इसको लेकर पार्टी आलाकमान के निर्देशों के अनुसार काम करेंगे दोनों पर्यवेक्षक काम करेंगे।

वैसे ही उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद को लेकर कई तरीके के प्रयास चल रहे हैं हालांकि अभी तक सूत्र बताते हैं कि विधायकों में से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर फैसला लिया जाएगा। ऐसे भी चर्चा चल रही है कि भाजपा आलाकमान किसी महिला को राज्य की पहली मुख्यमंत्री बनाकर बड़ा दांव खेल सकता है। हालांकि एक धड़ा पुष्कर सिंह धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने को लेकर सक्रिय है और उनकी हार के बावजूद उन्हें सीएम के रूप में प्रोजेक्ट कर रहा है अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाती हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!