CBSE Board : 12वीं‌ की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। कक्षा 12 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई टर्म 1 परिणाम 2022 जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने इस बार सीबीएसई बोर्ड के तहत परीक्षाएं दी थीं वे अब रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

हालांकि जिस तरह ऑफलाइन मोड में कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी किए गए थे, वैसे ही सीबीएसई टर्म 1 कक्षा 12वीं रिजल्ट को भी ऑफलाइन जारी किया गया है। गौरतलब है कि सीबीएसई ने पहली बार दो टर्म में परीक्षा का आयोजन किया था, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 दिसंबर को शुरू हुई थीं जबकि 22 दिसंबर को खत्म हो गई थी।

सीबीएसई कक्षा 12वीं टर्म 1 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर उपलब्ध कराए गए हैं, छात्र अपना परिणाम DigiLocker ऐप और digilocker.gov.in वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।

36 लाख छात्रों का आया रिजल्ट
दिसंबर में हुई कक्षा 12वीं टर्म 1 परीक्षा में 36 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। सीबीएसई 26 अप्रैल से टर्म 2 की परीक्षा आयोजित करेगा। टर्म -2 परीक्षा में, छात्र वस्तुनिष्ठ और व्यक्तिपरक (objective and subjective) दोनों प्रकार के प्रश्नों का उत्तर देंगे।

टर्म -1 की परीक्षा संबंधित स्कूलों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा था कि कोई भी छात्र टर्म1 में प्राप्त अंकों के अनुसार फेल या पास नहीं हुआ है। अंतिम परिणामों की गणना शैक्षणिक वर्ष के अंत में तब की जाएगी जब टर्म2 परीक्षा के भी परिणाम जारी किए जाएंगे।

इस वर्ष बोर्ड ने वार्षिक शैक्षणिक वर्ष को दो टर्म में विभाजित करने का निर्णय लिया था। पहले टर्म में ऑब्जेक्टिव टाइप का प्रश्न पत्र शामिल था। दूसरे टर्म में ऑब्जेक्टिव व सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल पूछे जाएंगे।

इस बार सीबीएसई न सिर्फ दो टर्म में परीक्षा का आयोजन कर रहा है बल्कि बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 7,000 से बढ़ाकर 14,000 कर दी है। टर्म2 परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को दो घंटे का समय दिया जाएगा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!