देहरादून में युवक ने पेड़ से लटक समाप्त की जीवन लीला

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के बालावाला क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सोमवार को चौकी बालावाला को सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा बांसवाड़ा सोग नदी बालावाला में पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी बालावाला उप निरीक्षक राजीव धारीवाल मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारकर मृतक की पहचान कराई गई तो मृतक की पहचान श्याम लाल मंडल निवासी ग्राम गोरिया टोली पोस्ट डोकरिया जिला किशनगंज, बिहार उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त ठेकेदारी का कार्य करता था तथा देहरादून में अपने भाई के साथ किराए पर रहता था। मृतक के परिजन बिहार में रहते हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा भर कर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!